Education level
आओ जाने शिक्षा का स्तर शिक्षा का मतलब है सत्य की तलाश - बेशक परम सत्य की तलाश न सही, जो वस्तु फिलहाल सामने मौजूद हो, उसी के सत्य की तलाश सही। विद्यार्थी स्वाभाविक तौर पर जिज्ञासु होते हैं। आध्यात्मिक प्रक्रिया को विद्यार्थियों में अनुशासन लाने का काम करना चाहिए, ताकि वे किसी चीज पर विश्वास न करें लेकिन इसी के साथ वे किसी के प्रति अभद्रता व असम्मान की भावना भी न रखें।अब समय आ गया है कि हम अपनी शिक्षा पद्धति के बारे में पुनर्विचार करें और उसे नए सिरे से तराशें, क्योंकि हमारे पास आर्थिक साधन आने वाले हैं। हमारे पास आज दुनिया तक पहुंचने का ऐसा मौका है जो अब से पहले कभी नहीं था और हमारे पास ऐसा नेतृत्व है, जो इन तमाम बदलावों को साकार करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। इसके विपरीत अगर हमने अपनी आबादी को अकुशल, लक्ष्य से भटकी हुई, अस्थिर और बिना प्रेरणा के छोड़ दिया तो यही आबादी हमारे लिए सबसे ज्यादा विनाशकारी साबित होगी। आज अरबों डॉलर पैसा भारत से बाहर जा रहा है, क्योंकि लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बाहर भेज रहे हैं। आज तक हम अपने यहां शिक्षा का वह स्तर और जानकारी नहीं उपलब्ध क...

Comments
Post a Comment
ऐसे ही आध्यात्मिक ज्ञान के लिए हम से जुड़े रहें